जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़, 3 की मौत, 50 घायल:गुंडिचा मंदिर के सामने हादसा

Must Read

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा में बड़ा हादसा हो गया। रविवार तड़के करीब 4 बजे गुंडिचा मंदिर के सामने भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ के पास भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दौरान 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 50 घायल हैं, इनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में जिन लोगों की जान गई, उनके नाम बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास थे। सभी शव पुरी मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं।

हादसा तब हुआ, जब रथों के दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान भगदड़ मची और गिरने से लोग कुचल गए। बताया जा रहा है कि जहां भगदड़ हुई, वहां पर्याप्त पुलिस या सुरक्षा बल तैनात नहीं थे।

भगवान बलभद्र और सुभद्रा के रथ पहले ही श्रध्दाबली (समाप्ति स्थल) पहुंच चुके थे। बाद में भगवान जगन्नाथ का रथ अपनी मौसी के यहां गुंडिचा मंदिर पहुंचा।

Latest News

पहले भी दो बार 10000-10000 का अर्थदंड भुगत चुका है,धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया

जांजगीर-चाम्पा(आधार स्तंभ) :  पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार...

More Articles Like This

- Advertisement -