मदिरा दुकान के सुरक्षा कर्मियों का शोषण, वर्दी के एवज में मांगा जा रहा दस से पंद्रह हजार, विरोध करने पर किया जा रहा प्रताड़ित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : शासकीय मदिरा दुकानों के सुरक्षा कर्मियों का किया जा रहा सिक्युरिटी कंपनी द्वारा शोषण। सी एस एम सी एल के आदेश को किया दरकिनार। दो सेट वर्दी के एवज में वसूला जा रहा 10 से 15 हजार। विरोध करने वाले सुरक्षा कर्मियों को किया जा रहा प्रताड़ित।छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में स्थित शासकीय मदिरा दुकानों में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए प्राइवेट सिक्युरिटी गॉर्ड एजेंसियों को टेंडर दिया जाता है। ये एजेंसियाँ छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) के नियम और शर्तों के अधीन जिले के मदिरा दुकानों में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति करते हैं। सी एस एम सी एल के नियम और निर्देश का पालन करना इस सुरक्षा एजेंसियों के लिए अनिवार्य होता है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित शासकीय मदिरा दुकानों में मुंबई के सिक्युरिटी गॉर्ड कंपनी M/S Bombay Integrated Security (India) Ltd (BIS) द्वारा सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड रायपुर द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया गया जिसमें मदिरा दुकानों में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से दो सेट वर्दी निःशुल्क वितरण किया जाना है। किंतु कोरबा जिले में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों से दो सेट वर्दी देने के एवज में फील्ड ऑफिसर दुर्गेश साहू व बृज राज सिंह चौहान द्वारा प्रत्येक सुरक्षा कर्मी से 10 से 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इन फील्ड ऑफिसरों द्वारा नए सुरक्षा कर्मी की नियुक्ति पर भी 40 से 50 हजार की डिमांड की जाती है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा इसकी शिकायत डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर से किये जाने पर उल्टा इन्हें ही डरा धमका के चुप करा दिया जाता है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा वर्दी के एवज में पैसा न देने पर उनको तरह तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। कोरबा जिले के सुरक्षा कर्मियों द्वारा इसकी शिकायत पूर्व में आबकारी अधिकारी कोरबा से की गई थी किंतु अभी तक उस पर कोई कार्यवाही न होने से आबकारी अधिकारी से पुनः सामुहिक शिकायत की गई है।

Latest News

जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 हजार रुपये की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर(आधार स्तम्भ) : बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल...

More Articles Like This

- Advertisement -