बिलासपुर(आधार स्तंभ) : बिलासपुर जिले में किन्नरों की पार्टी के दौरान गुरु बनाने व चेला नहीं बनने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के फलस्वरुप एक किन्नर ने दूसरे किन्नर को जान से मार डाला।घटना की सूचना मिलने उपरांत पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू की।
विवेचना दौरान सकरी थाना पुलिस को यह तथ्य ज्ञात हुआ कि किन्नर तन्नू खान निवासी चिल्हाटी का किन्नर वर्षा जान एवं ग्राम जोकी निवासी किन्नर मीरा उर्फ आशीष से मित्रता है व तीनो गुरू भाई है। 17 जुलाई को वर्षा जान दिल्ली से बिलासपुर आयी थी जिसे तन्नू खान पुराना बस स्टैण्ड स्थित होटल में रूकवाई गई थी। 20 जुलाई को तीनो गुरू भाई दिन में 12 से 01 बजे के मध्य साथ में थे जो मीरा के आग्रह पर वर्षा जान और तन्नू खान ग्राम जोकी स्थित उसके घर आटो से जाने के लिए राजी हुए। रास्ते में किन्नर रिया उर्फ राकेश निवासी ग्राम जोकी मिलता है जो मीरा के कहने पर इंज्वाय करने उसके घर साथ में जाता है। इसके बाद तन्नू, रिया के साथ स्कूटी से अपनी बड़ी मां को तालापारा स्थित अस्पताल में देखने जाती है। वहां से लौटकर दोनो 5 पाव देशी शराब व डेढ किलो मछली खरीदकर मीरा के घर पहुंचे जिसे तन्नू बनाई। चारों मिलकर शराब के साथ मछली खाए। इसके बाद तन्नू, रिया से पूछती है कि तुम्हारा गुरू कौन है? किन्नर समाज में गुरू-चेला प्रथा चलता है,जिसके तहत चेला अपने गुरू को सालाना 10000 रूपये एवं मासिक 2000 रूपये देता है।
तन्नू ने कहा कि तुम मुझे अपना गुरू बनाओ नहीं तो तुम्हे मांगने खाने दूंगी जिस पर रिया ने कहा कि न मेरा कोई गुरू है और न मैं किसी का चेला हूं, मैं अपना गुरू व चेला स्वयं हूं, न मै किसी से लेता हूँ और न किसी को देता हूं। इसी बात पर दोनों के मध्य विवाद होने लगा। उन्हे मीरा और वर्षा ने शांत रहने समझाईश दिए। नहीं मानने पर अपने गुरू तालापारा निवासी राजा किन्नर को फोन लगा कर दोनो को समझाने के लिए बोले, राजा किन्नर के समझाने के बाद भी दोनों नही माने,तब तन्नू बोली कि तुम तालापारा में मांग खाकर दिखाओ तुम्हें बताती हूँ। तुम चलो मेरे गुरू राजा के पास तुम्हें बताती हूं, तब रिया बोली कि चलो, मुझे क्या कर लोगे ज्यादा से ज्यादा दो-चार झापड़ मार लोगे, कहकर दोनो पैदल ग्राम जोकी से तालापारा जाने निकल गए। इस बीच मीरा और वर्षा इन दोनो को खोजने निकले किन्तु दोनो नहीं मिले। तन्नू के फोन पर कई बार काल किए किन्तु संपर्क नही हुआ।
रिया ने कबूल की तन्नू की हत्या

संदेही रिया ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गुरू-चेला विवाद के कारण गला दबाकर तन्नू खान को मारकर हत्या कर दिया। उसने बताया कि एनएच 130 में दलदलिहापारा बस स्टाप के पास 21 जुलाई के रात्रि 11 से 12 बजे के मध्य गला दबाकर हत्या कर दी। रिया की निशानदेही पर मृतक तन्नू खान का मोबाईल, चप्पल, चार्जर आदि बरामद किया गया है। आरोपी रिया उर्फ राकेश (किन्नर) पिता परमेश्वर ध्रुव 24 वर्ष, निवासी सेमरचुवा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली, हामु जोकी ओवरब्रिज थाना सकरी जिला बिलासपुर के विरूद्ध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




