थाने के पास खून से लथपथ मिली मजदूर की लाश …

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस वक्त हड़ंकप मच गया, जब युवक की खून से लथपथ लाश मिली। मृतक की सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं।पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है।

घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव पाए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest News

खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में दहशत का माहौल

उरगा (आधार स्तंभ) : अर्धनग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति की खेत में मिली लाश। हत्या कर खेत में फेंकने...

More Articles Like This

- Advertisement -