SDOP नूपुर उपाध्याय कोटा थाना क्षेत्र में अपने ड्यूटी के दौरान बचाया पति-पत्नी की जान

Must Read

बिलासपुर(आधार स्तंभ) : जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमने मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गए । पति-पत्नी को कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय ने अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुँचाकर उनकी मदद करने का सराहनीय कार्य किया है।

कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय कोटा थाना क्षेत्र के ग्रामीण के दौरे पर निकली थी जब ग्राम अमने के पास पहुँची थी कि इसी दौरान उन्होंने ने देखा के मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी सड़क किनारे घायल अवस्था मे गिरे हुए पड़े गए थे. कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय अपने गाड़ी को रोक कर घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया।

घायल शिवदयाल साहू अपनी पत्नी रोशनी साहू के साथ मोटर सायकल से बिलासपुर से अपने घर ग्राम साल्हेघोरी लोरमी जा रहे जो बिलासपुर कोटा के मेन रोड ग्राम अपने मोड़ के पास पहुँचे ही थे. इसी दौरान शिवदयाल साहू को अचानक चक्कर आ गया और पति-पत्नी दोनों मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए थे।

घायल हुए महिला गाड़ी से नीचे उतरने में परेशानी हो रही थी जिसे कोटा SDOP ने अपनी गोद में उठाकर वीलचेयर में बैठाया। खबर लिखे जाने तक पति-पत्नी का इलाज जारी है।पति-पत्नी ने कोटा SDOP नूपुर उपाध्याय के द्वारा की गई मदद के लिए उनका कोटि कोटि धन्यवाद किया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -