कोरबा(आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंप हाउस में आयोजित विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में संकुल तिलकेजा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं संकुल का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में कोरबा विकासखंड के विभिन्न संकुलों से प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जिला महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री योगेश जैन, मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राठौर, वार्ड पार्षद श्री राम कुमार साहू, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संकुल तिलकेजा की प्राची पटेल ने अंग्रेजी माध्यम भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रा यादव एवं नितिन धीरही ने तृतीय स्थान, डिंपल निर्मलकर ने चित्रकला प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, जबकि आयशा अनंत एवं दिव्यंका महंत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर संकुल को गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में कुल 108 विद्यार्थियों ने चित्रकला तथा 110 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने नक्सल मुक्त भारत, डिजिटल भारत, महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत एवं मेरे सपनों का भारत जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। विजेता विद्यार्थियों को बीईओ कोरबा, बीआरसी शहरी श्री अभिषेक तिवारी, प्राचार्य श्री महेंद्र रात्रे एवं श्री मुकुन्द उपाध्याय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य श्रीमती प्रभा सिंह, निर्णायक श्रीमती कल्पना उपाध्याय एवं श्री महेंद्र रात्रे सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने में सीएसी बालगोविंद श्रीवास, परमेश्वर बंजारे, हरदेव कुर्रे, विनय शुक्ल, तोप सिंह निराला एवं अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ राष्ट्रपति/राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष एवं सीएसी तिलकेजा मुकुन्द केशव उपाध्याय ,ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है




