खारून नदी बढ़ रहा जलस्तर, रायपुर नगर निगम रख रहा विशेष ध्यान

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ)   :   खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम प्रशासन ने महादेवघाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्थिति सामान्य होने तक महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं और प्रशासन का सहयोग करें।

लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। महादेवघाट क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचने वाले नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विसर्जन स्थल पर नागरिकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, इसलिए फिलहाल विसर्जन प्रक्रिया रोकना आवश्यक है।

नगर निगम और प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन करने के लिए नहीं आएं और जलस्तर सामान्य होने तक सहयोग करें। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद महादेवघाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। विसर्जन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ होने की जानकारी प्रशासन द्वारा नागरिकों को दी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल विसर्जन स्थल पर पहुंचने से बचें और जारी निर्देशों का पालन करें।

Latest News

200 रु. शिक्षा दान माँगने से DEO का इंकार, भ्रामक सूचना पर संकुल समन्वयक को नोटिस जारी

कोरबा(आधार स्तंभ)   :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान की...

More Articles Like This

- Advertisement -