ISI भारत में खालिस्तानी समर्थकों को उकसा रही:पंजाब-हरियाणा में आतंकी नेटवर्क दोबारा एक्टिव कर रही; पुलिस-सेना

Must Read

नई दिल्ली।’ पाकिस्तान से भारत का तनाव भले ही कम हो गया हो, लेकिन भारत में अशांति फैलाने के एजेंडे पर पाक की खुफिया एजेंसी ISI अभी भी काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, ISI ने युद्धविराम की घोषणा के बाद खालिस्तान समर्थकों को उकसाना शुरू कर दिया है, जिससे कि भारत में कोई बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सके।ISI कनाडा में खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के चीफ

गुरपतवंत सिंह पन्नू और दूसरे खालिस्तानी आतंकियों की मदद ले रहा है।इनके जरिए पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में खालिस्तानी आतंकियों के नेटवर्क को फिर से एक्टिव करने का काम शुरू कर दिया है।खालिस्तानीआतंकियों की साजिश भारत में पुलिस थानों, सेना व सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की है। साजिश को अंजाम देने के लिए बीते कुछ दिनों में एक नया पैटर्न देखने को मिला है।

फरार खालिस्तानी आतंकी अब फिर से भारत आने लगे हैं, ताकि यहां किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सके। खुफिया एजेंसियों ने इसको लेकर देश की सभी सुरक्षा जांच एजेंसियों को आगाह किया है। इसके बाद से NIA, पंजाब-दिल्ली-चंडीगढ़ पुलिस व अन्य राज्यों की पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। कुछ राज्यों पर कार्रवाई भी की गई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -