1.57 लाख रुपये नकद समेत वाहन और मोबाइल बरामद

Must Read

कोरबा: कोरबा पुलिस की संयुक्त टीम ने जुआ के एक बड़े फड़ पर कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने कुल लगभग 1 लाख 57 हजार रुपए नकद, 10 दोपहिया वाहन, एक कार, मोबाइल फोन, ताश की पत्तियां, एलईडी लाइट, बिजली का तार और एक दरी जब्त की है।

यह कार्रवाई सिविल लाईन रामपुर पुलिस, सायबर सेल कोरबा और थाना उरगा की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोढ़ी निवासी मन्नू उर्फ अमित अपने बाड़ी में आसपास के गांवों के जुआरियों को बुलाकर जुआ खिलवाता है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, यातायात एवं सायबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीना और नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने निरीक्षक प्रमोद डनसेना (सिविल लाईन), उरगा प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी और सायबर सेल के अजय सोनवानी के नेतृत्व में ग्राम गोढ़ी में मन्नू उर्फ अमित के बाड़ी में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से उपरोक्त सामान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -