अंतरिक्ष की ओर भारत की नई छलांग: पायलट शुभांशु शुक्ला 19 जून को भरेंगे उड़ान, Axiom-SpaceX-ISRO मिशन को मिली हरी झंडी

Must Read

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना के पायलट और इसरो के नव चयनित अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अब 19 जून 2025 को ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होंगे। इस मिशन की नई लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। यह मिशन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

Ax-04 नामक यह मिशन Axiom Space, SpaceX और ISRO के बीच एक संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सहयोग का हिस्सा है। पहले इस मिशन को तकनीकी कारणों से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। Falcon 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन के रिसाव की समस्या सामने आई थी, जिसे अब SpaceX की इंजीनियरिंग टीम ने सफलतापूर्वक हल कर लिया है।

हाल ही में इसरो, Axiom Space और SpaceX के बीच एक अहम बैठक में मिशन की तकनीकी समीक्षा की गई, जिसके बाद इसे लॉन्च के लिए मंजूरी दी गई। शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ने वाली है, क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले देश के कुछ चुनिंदा अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो जाएंगे।

Latest News

खेत में मिली सड़ी-गली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परसदा गांव के खेत...

More Articles Like This

- Advertisement -