डामर फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Must Read

रायपुर. राजधानी के उरला इलाके में शनिवार को डामर फैक्टरी में भीषण आग (Massive Fire Broke Out At Factory) लग गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बालाजी कार्बन एंड रिफैक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री में आग की सूचना के बाद दमकल की वाहन बुझाने की कोशिश जारी है. आग की लपटें इतनी तेज हैं कि काला धुंआ दूर तक फैल गया है. घटना उरला थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बोरझरा स्थित बालाज कार्बन एंड राइफेक्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डामर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. मौके पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौजूद है. फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की कई वाहनें जुटी हुई है. फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -