बरपाली में माँ मड़वारानी के भव्य नवनिर्मित मंदिर की हुई स्थापना

Must Read

ग्रामवासियों के संकल्प और सहयोग से 20 लाख रुपये की लागत से बना भव्य मंदिर, कलश यात्रा के साथ हुई मूर्ति स्थापना

बरपाली (आधार स्तंभ) : कोरबा-चांपा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम बरपाली के बस स्टैंड में माँ मड़वारानी के नवनिर्मित भव्य मंदिर की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात मंदिर में कलश एवं ध्वज चढ़ाने के साथ माँ मड़वारानी की मूर्ति की स्थापना की गई। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल रहा।

गौरतलब है कि कोरबा-चांपा-कटघोरा नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान सड़क किनारे स्थित पुराना मंदिर प्रभावित होकर टूट गया था। मंदिर के एवज में मात्र 3 लाख 15 हजार रुपये का मुआवजा मिला था। इसके बावजूद ग्रामवासियों ने हार नहीं मानी और माँ मड़वारानी के लिए भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास और आर्थिक सहयोग से लगभग 20 लाख रुपये की लागत से नए मंदिर का निर्माण कराया गया।

ग्रामवासियों की एकजुटता से साकार हुआ संकल्प

माँ मड़वारानी सेवा समिति, बरपाली बस स्टैंड के नेतृत्व में मंदिर निर्माण का कार्य संपन्न हुआ। नवनिर्मित मंदिर अब श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का नया केंद्र बन गया है। मंदिर की स्थापना के साथ ही ग्रामवासियों का वर्षों पुराना संकल्प साकार हो गया। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने माँ मड़वारानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

इनका रहा विशेष योगदान

मंदिर निर्माण एवं आयोजन में जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, समिति अध्यक्ष महेंद्र महतो, सचिव संजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष रघुनंदन प्रजापति, प्रवीण उपाध्याय, अजय अग्रवाल, रमेश साहू, राकेश यादव, दीपक अग्रवाल, देवराज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से निर्मित यह मंदिर बरपाली की एकजुटता, श्रद्धा और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सामने आया है।

Latest News

CAF जवान का अपहरण कर बनाया बंधक, मारपीट कर स्टाम्प पेपर पर कराया हस्ताक्षर, महिला और ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF)...

More Articles Like This

- Advertisement -