हाईवे पर दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, यूपी का पूरा परिवार हादसे का शिकार

Must Read

जयपुर के जमवारामगढ़ में रविवार सुबह ट्रेलर-कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उसकी बैंक मैनेजर पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के है। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर रोड से नीचे उतरकर पलट गया। कार से शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आमने-सामने की टक्कर में परिवार खत्म रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया- हादसा सुबह करीब 8 बजे मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर हुआ है। लखनऊ के रहने वाले सत्य प्रकाश (60), उनकी पत्नी रामा देवी (55), बेटा अभिषेक (35), बहू प्रियांशी (30) और 6 महीने की पोती वर्ना कार से खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान नेकावाला टोल के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया।

कार के आगे का हिस्सा चकनाचूर कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पांचों कार में बुरी तरह फंस गए थे। हादसे की सूचना पर रायसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आशंका है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है।

बैंक में मैनेजर थी प्रियांशी प्रियांशी बैंक ऑफ बड़ौदा की गोमतीनगर ब्रांच में मैनेजर थी। सत्य प्रकाश मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। बच्ची का नामकरण नहीं हुआ था, हालांकि घर के लोग उसे श्री कहकर बुलाते थे। हाल ही में बच्ची का मंथली बर्थडे मनाया गया था।

कल लखनऊ से मैनपुरी गया था परिवार चचेरे भाई आदित्य प्रकाश सिंह ने बताया- सभी लोग कार से 12 अप्रैल की शाम 5 बजे मैनपुरी के लिए निकले थे। वहां चाचा की बेटी की शादी थी। बहन के बेटे का जन्मदिन था। सभी लोग रातभर रुके थे और बर्थडे सेलिब्रेट किया। आज सुबह खाटू श्याम के लिए निकले थे। खाटू श्याम से 70 किमी पहले कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। सुबह वहां से फोन आया, तब जाकर हमें हादसे की जानकारी मिली।

3 साल पहले हुई थी इंजीनियर की शादी अभिषेक और प्रियांशी की शादी 29 नवंबर 2022 को हुई थी। हादसे के वक्त अभिषेक सिंह गाड़ी चला रहे थे। अभिषेक का बड़ा भाई हिमांशु प्राइवेट जॉब करता है। उसकी पत्नी ज्योति और बेटा जियांशु है।

Latest News

डैम के पास मिली अज्ञात युवती की नग्न लाश गला रेतकर पत्थर से कुचला चेहरा…

रायगढ़ (आधार स्तम्भ) :  रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई...

More Articles Like This

- Advertisement -