तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप से तबाही: 126 मौतें, शिगात्से में मलबे के सिवा कुछ नहीं

Must Read

शिजांग, तिब्बत— नया साल शुरू होते ही तिब्बत में तबाही की तस्वीरें सामने आईं, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। मंगलवार, 7 जनवरी को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने स्वायत्त क्षेत्र शिजांग में कोहराम मचा दिया। इस विनाशकारी आपदा ने न केवल सैकड़ों परिवारों की जिंदगी छीन ली, बल्कि हजारों लोगों को बेघर कर दिया।

शिगात्से शहर, जो तिब्बत का प्रमुख क्षेत्र है, अब पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। चारों ओर सिर्फ टूटे मकान, गिरती दीवारें, और इंसानी दर्द की चीखें सुनाई दे रही हैं। अब तक 126 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

“हर तरफ दर्द और चीखें”
भूकंप के 9 घंटे बाद भी 100 से ज्यादा झटके महसूस किए गए, जिसने लोगों के दिलों में दहशत भर दी। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हमने पहली बार धरती को इतनी ताकत से कांपते देखा। हमारा घर मिनटों में गिर गया। मैं और मेरा परिवार किसी तरह बच निकले, लेकिन पड़ोसी का पूरा परिवार मलबे में दब गया।”

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -