महापौर का सीट आरक्षित होते ही आने लगे दावेदारों के नाम, ममता अग्रवाल व गीता ग्वेल ने की कांग्रेस से दावेदारी

Must Read

कोरबा(आधार स्तम्भ) : कोरबा नगर निगम में इस बार महापौर का सीट सामान्य महिला हेतु आरक्षित किया गया है। सीट आरक्षित होते ही अब दावेदारों के नाम आने शुरू हो गए है।

ज्ञात हो कि इस बार प्रदेश के सभी नगर निगम में पार्षदों के साथ साथ महापौर का भी चुनाव होना है। कल रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश भर के नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया की पूरी की गई। जिसमें कोरबा नगर निगम में महापौर के लिए सामान्य महिला का सीट आरक्षित हुआ है। महापौर का सीट आरक्षित होते ही अब दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। कांग्रेस से महापौर पद के लिए दो दावेदार सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस से ममता अग्रवाल और गीता ग्वेल ने की दावेदारी

कांग्रेस पार्टी से अभी दो दावेदार के नाम सामने आए हैं जिनमें से एक दावेदार ममता अग्रवाल हैं जो कि कांग्रेस सेवा दल कोरबा की जिला अध्यक्ष हैं। दूसरी दावेदार के रूप में गीता ग्वेल का नाम सामने आ रहा है जो कि नगर पालिक निगम कोरबा में पूर्व में एल्डरमेन के पद पर कार्य कर चुकी हैं। दोनों ही दावेदार अपने आप में कांग्रेस में मजबूत पकड़ रखते हैं और जमीन से जुड़े हुए सशक्त कार्यकर्ता हैं। दोंनो ही वर्षों से कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहे हैं। अब देखना यह है कि कांग्रेस पार्टी किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

Latest News

शराब पीने की झूठी FIR दर्ज की थाना में,दुकानदार को ही शराबी बना दिया…

कोरबा(आधार स्तंभ)  :  प्राय: कई थानों में थानेदार की नाक के नीचे उनके सीधेपन और भरोसे का फायदा उठाकर,...

More Articles Like This

- Advertisement -