युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : बरपाली तहसील अंतर्गत ग्राम सलिहाभांठा निवासी एक युवक ने गत रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलिहाभांठा निवासी वाहन चालक युवक हरिशंकर कैवर्त पिता होरी लाल उम्र 30 वर्ष ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के अनुसार युवक रात्रि करीब 9 बजे घर पहुँचा और अपनी माँ के साथ खाना खाने के बाद बाकी खाना अपने कमरे में खाने की बात कह कर खाना लेकर अपने कमरे में चला गया। उसके बाद सुबह जब उसके पिता जी उठे और उसके कमरे का दरवाजा खोला तो युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला।

परिजनों के अनुसार उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही कोई घरेलू तनाव था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल उसकी बाइक को फाइनेंस कंपनी वाले खींच कर ले गए थे। जिससे युवक थोड़ा परेशान था।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -