छत्तीसगढ़ में ठंड से एक और मौत

Must Read

बलरामपुर (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बलरामपुर में ठंड से युवक की मौत हो गई। राजेंद्र पंडो पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां वो शराब पीकर सड़क किनारे सो गया था, जिससे उसकी जान चली गई। बता दें पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री तक गिरा है। मैनपाट में घास और पत्तों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। रायपुर में करीब 10 साल बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पारा 11 डिग्री से नीचे पहुंचा है। बुधवार को माना में रात का तापमान 10 डिग्री रहा। रायपुर और दुर्ग में पिछले 2 दिनों में नाइट टेंपरेचर 5 से 7 डिग्री तक कम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मौसम साफ होने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। अगले 4 दिनों तक रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान के तहत करतला में रक्तदान शिविर, 14 यूनिट रक्त संग्रह

करतला (आधार स्तंभ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत आदरणीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में सामुदायिक...

More Articles Like This

- Advertisement -