क्या NDA में शामिल होंगे शरद पवार,फडणवीस बोले, ‘राजनीति में सब मुमकिन है’

Must Read

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी के मुखिया शरद पवार की खूब तारीफ की है। दरअसल, फडणवीस ने शरद पवार के उस बयान की तारीफ की जिसमें पवार ने आरएसएस की प्रशंसा की थी। सीएम ने कहा कि शरद पवार ने यह देखने के बाद आरएसएस की तारीफ की  कैसे संगठन 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष द्वारा फैलाए गए फर्जी नैरेटिव पर काबू पाने में कामयाब रहा।

फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने लोकसभा चुनाव में ये नैरेटिव सेट किया था कि भाजपा संविधान बदलने और आरक्षण समाप्त करने के लिए 400 सीटें जीतना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव में इसे पंचर कर दिया। उन्होंने कहा कि पवार को समझ आ गया कि आरएसएस एक नियमित राजनीतिक शक्ति नहीं बल्कि एक राष्ट्रवादी शक्ति है। सीएम ने कहा कि किसी भी प्रतिस्पर्धा में दूसरों की प्रशंसा करना अच्छा होता है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -