अयोध्या में विराट-अनुष्का की आध्यात्मिक यात्रा: रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में पाया आशीर्वाद

Must Read

अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार सुबह धार्मिक यात्रा पर अयोध्या पहुंचे। सुबह 7 बजे दोनों ने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। मंदिर के सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों को प्रोटोकॉल के तहत गर्भगृह तक ले जाया गया,

जहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक भगवान राम के दर्शन किए और मंदिर की नक्काशी व वास्तुकला के बारे में जानकारी ली। दंपति ने मंदिर परिसर में लगभग आधे घंटे तक भ्रमण किया और राम दरबार की भव्यता को निहारा। रामलला के दर्शन के बाद करीब 8 बजे वे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां विराट कोहली ने सवा किलो लड्डू और फूलों की माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की।

Latest News

नवा रायपुर में केबल-लोहे की चोरी का खुलासा, 3-4 साल से सक्रिय दो शातिर चोर गिरफ्तार…

रायपुर,(आधार स्तंभ)  :  नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में लंबे समय से हो रही केबल और लोहे के सामान...

More Articles Like This

- Advertisement -