सुसाइड करने वाले इंजीनियर का बेटा पत्नी के पास रहेगा

Must Read

बेंगलुरु। में सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष का 4 साल का बेटा व्योम अपनी मां निकिता सिंघानिया के पास ही रहेगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने अतुल की मां अंजू देवी को बच्चे की कस्टडी देने से इनकार कर दिया।

कोर्ट ने कहा- व्योम के लिए उसकी दादी अजनबी हैं। ऐसे में उन्हें कस्टडी नहीं दे सकते। व्योम अपनी मां निकिता सिंघानिया के पास है।

निकिता, उसकी मां और भाई को शनिवार को बेंगलुरु की कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बाद निकिता ने फरीदाबाद के बोर्डिंग स्कूल से अपने बेटे व्योम को अपने पास बुला लिया था।

अतुल की मां अंजू देवी ने सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका दायर करके पोते की कस्टडी मांगी थी। कोर्ट ने हरियाणा सरकार और अतुल की पत्नी से बच्चे की वर्तमान स्थिति का हलफनामा मांगा है।

Latest News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण में स्थानीय जनप्रतिनिधि का संरक्षण, पद का रौब दिखाते हुए जांच अधिकारी को जांच न करने की...

बरपाली (आधार स्तंभ) : वर्तमान में कई सारे पंचायतों में शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने की...

More Articles Like This

- Advertisement -