तेलंगाना टनल हादसा : हर मिनट गिर रहा 5000 लीटर पानी बचने की सिर्फ 1% उम्मीद

Must Read

नागरकुर्नूल।; झारखंड के रहने वाले संदीप साहू की बहन संदीपा बीते 13 दिन से परेशान हैं। सिर्फ संदीप ही नहीं, उन 7 वर्कर्स के परिवार भी चिंता में है, जो तेलंगाना के नागरकुर्नूल में बन रही श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल में फंसे हैं।

ये हादसा 22 फरवरी की सुबह हुआ। सुरंग की छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। तब टनल में करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 42 बाहर निकल आए, एक इंजीनियर समेत 8 लोग टनल में ही फंस गए। उन्हें बचाने के लिए NDRF और रैटमाइनर्स की टीमें जुटी हुई हैं।

ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार टेक्नीक से फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। टनल से तेज बदबू आ रही है, इससे अनहोनी की आशंका भी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती टनल में लगातार बढ़ता सिल्ट (गाद) और पानी का लेवल है। तेलंगाना सरकार के मुताबिक, टनल में फंसे मजदूरों के बचने की उम्मीद सिर्फ 1% है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -