शुभमन गिल को सौंपी गई टेस्ट टीम की कमान, ऋषभ पंत बने उपकप्तान, BCCI ने किया टीम का ऐलान

Must Read

नई दिल्ली, 25 मई: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम के इस ऐलान के साथ ही भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम जून में इंग्लैंड के दौरे पर जा रही है, जहां 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा होगी, क्योंकि कई अनुभवी खिलाड़ी अब टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में युवाओं से सजी टीम और हेड कोच गौतम गंभीर की नई रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी होंगी।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -