शाह बोले- केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल किया

Must Read

नई दिल्ली।’ में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आप’दा से मुक्ति का दिन है। इस दिन दिल्ली को करप्शन से मुक्ति मिलेगी। AAP सरकार ने दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है।

जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता में आए, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए।

दिल्ली सरकार 10 साल से डिजास्टर बनी हुई है। पूरा देश कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन दिल्ली वाले वहीं रह गए। पंजाब के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल को वोट मत दो, क्योंकि वे झूठे हैं, विश्वासघाती हैं, भ्रष्ट हैं। इस सम्मेलन में राजधानी के करीब 30,000 झुग्गी बस्तियों के प्रधान ने हिस्सा लिया। शाह ने उनकी समस्याओं को सुना।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -