PM मोदी विशाखापट्टनम में योग कर रहे: बोले- दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही, योग शांति का रास्ता

Must Read

नई दिल्ली/विशाखापत्तनम।’ दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के

साथ योग कर रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा तो कम से कम समय में 175 देश हमारे प्रस्ताव के साथ खड़े हुए।

आज की दुनिया में ऐसी एकता और ऐसा समर्थन सामान्य बात नहीं है। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था। बल्कि मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था। मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में

अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है। पीएम के साथ मंच पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी योग कर रहे हैं। इस बार की योग की थीम ‘एक पृथ्वी,

एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। यह कार्यक्रम देशभर के 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर आयोजित होने वाले ‘योग संगम’ से जुड़ा होगा। इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -