ऑफिस पार्किंग में महिला सहकर्मी की चाकू मारकर हत्या

Must Read

पुणे।’ के एक कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक ने मंगलवार को कंपनी की पार्किंग में सहकर्मी युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है कि, जिसमें दिख रहा है कि लड़की जमीन पर बैठी है और युवक उस पर चाकू से वार कर रहा है। इस दौरान वहां कई लोग खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कोई भी युवक को नहीं रोकता। जब युवक चाकू फेंककर जाने लगता है, तो लोग आगे बढ़ते हैं और उसे रोकते हैं।

कुछ लोग उसके साथ मार-पीट भी करते हैं। इसके बाद कुछ लोग जमीन पर पड़ी महिला पर ध्यान देते हैं। आरोपी युवक का नाम कृष्ण कनोजा (30) है। वह येरवाड़ा स्थित WNS ग्लोबल में अकाउंटेंट हैं। उसने बताया कि उसकी सहकर्मी शुभदा कोदारे (28) ने कई बार उससे पैसे उधार लिए थे। उसने कहा कि महिला ने बताया था कि उसके पिता बीमार हैं और उनके इलाज के लिए पैसे की जरूरत है।

उसने कहा कि उसने शुभदा से पैसे वापस मांगे, तो शुभदा ने अपने पिता की हालत का हवाला देते हुए पैसे लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद कनोजा ने उसके गांव जाकर सच्चाई का पता लगाया। उसे पता चला कि उसके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है।

मंगलवार शाम करीब 6 बजे कनोजा ने कोदारे को उनके ऑफिस के पार्किंग एरिया में बुलाया, ताकि उससे इस बारे में बात कर सके और अपना पैसा वापस मांग सके। कोदारे ने पैसे लौटाने से मना कर दिया, जिससे बहस छिड़ गई, और गुस्से में कनोजा ने उसे किचिन वाले चाकू से मार दिया। लड़की को गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -