पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजी, CRPF जवान गिरफ्तार

Must Read

नई दिल्ली।’ नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने दिल्ली से CRPF के जवान मोती राम जाट को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों को भारत की संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है।

NIA के मुताबिक, 2023 से पाकिस्तान खुफिया अधिकारियों (PIO) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी डिटेल शेयर कर रहा था। मोती राम को PIO उसे अलग-अलग तरीकों से पैसे भी मिल रहे थे।मोती राम को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 6 जून तक की कस्टडी में

भेजा गया है। NIA उससे पूछताछ कर रही है। 24 मई को गुजरात ATS ने कच्छ से एक शख्स सहदेव सिंह गोहिल को गिरफ्तार किया था। गोहिल BSF-NAVY की मौजूदा आर्मी यूनिट्स की फोटो-वीडियो वॉट्सएप के जरिए पाकिस्तानी एजेंट को भेजा करता था।

सहदेव कच्छ के लखपत तालुका में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी कर रहा था। इससे पहले 15 मई को हरियाणा के हिसार से यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -