CG BREAKING : टैंकर-ट्रेलर की भिड़ंत से लगी आग…जिंदा जले ड्राइवर-हेल्पर,VIDEO

Must Read

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कोयले से लदे खराब खड़े ट्रेलर से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लगने से शिवरीनारायण निवासी ड्राइवर छेदी पटेल (58) और चांपा के उमरेली निवासी हेल्पर कान्हा वैष्णो (22) जिंदा जल गए। घटना पलारी थाना क्षेत्र के गोंडा पुलिया मोड़ की है।

जानकारी के अनुसार, टैंकर रायपुर के मंदिर हसौद डिपो से जांजगीर चांपा जा रहा था। टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल भरा हुआ था। शनिवार रात करीब 9 बजे पलारी पहुंचा, तो गोंडा पुलिया मोड़ पर सड़क किनारे खराब ट्रेलर खड़ा था। जिससे टैंकर टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई।

Latest News

आदिवासी बालक आश्रम में कथित फर्जी एंट्री का खेल? 40 किमी दूर पदस्थ अधीक्षक को अतिरिक्त प्रभार… आखिर क्यों?

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों का घर पर रहने का दावा; अधीक्षक की...

More Articles Like This

- Advertisement -