BREAKING: आईटी का छापा, सराफा कारोबारी के ठिकानाें पर जांच कर रही टीम

Must Read

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार आईटी की छापेमार कार्रवाई जारी है. राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित ए.एम ज्वेलर्स में सेंट्रल आईटी की टीम ने दबिश दी है, जहां कार्रवाई जारी है. बता दें कि मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने धमतरी के इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स में भी छापा मारा था. बताया जा रहा कि यह कार्रवाई इनकम टैक्स चोरी की शिकायत पर की जा रही है.

मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां धमतरी के सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची थी, जिसमें 12 से 13 अधिकारी थे. इसमें धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस के भी अधिकारी थे. यहां सराफा व्यापारी के ठिकानों पर टीम ने जांच की. बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है. इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -