ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत:SC ने कहा- जांच में सहयोग करें

Must Read

नई दिल्ली।’ विवादों में घिरी ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अग्रिम जमानत दी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा- जांच में सहयोग करें, नहीं तो सख्त फैसला लेंगे। इससे पहले SC ने 21 मई तक पूजा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

पूजा की अग्रिम जमानत की याचिका पर न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने सुनवाई की थी। दिल्ली पुलिस को मामले में धीमी जांच करने को लेकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द जांच पूरा करने का निर्देश दिया।

पूजा खेडकर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा पास करने के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांगता कोटे से आरक्षण लेने के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -