हैवान बना शराबी पति, डंडा और बोतल से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी…

Must Read

सूरजपुर,(आधार स्तम्भ) :  जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाली दी। मृतिका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है।

आरोपी का नाम संतलाल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।बर्बरता से वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं परिजनों में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक चीजों के डालने की बात से इन्कार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -