हरदीबाजार गोलीकांड में मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार रुपए की मदद और नौकरी का आश्वासन; 8 घंटे का चक्काजाम खत्म…

Must Read

कोरबा (आधार स्तंभ)  :  कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम जिला मेडिकल कॉलेज में किया गया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 17 वर्षीय मृतिका मंदासा के कंधे में गोली फंसी हुई थी, जिसे निकालने के लिए पहले एक्स-रे कराया गया और फिर ऑपरेशन के जरिए गोली निकाली गई।

जानकारी के अनुसार, मंदासा को तीन गोलियां लगी थीं, वहीं 35 वर्षीय राजेश बिंझवार को दो गोलियां लगी थीं। पुलिस की उपस्थिति में परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

30-30 हजार रुपए की आर्थिक मदद

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। प्रशासन से बातचीत के बाद 8 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 30-30 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। साथ ही एक परिजन को नौकरी देने का आश्वासन दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी जवान टेसराम बिंझवार मुख्यमंत्री के आगमन पर रिजर्व बल में तैनात था। वह अपनी ड्यूटी छोड़कर लिफ्ट लेकर घटनास्थल पर पहुंचा था।

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -