24 घण्टे के भीतर सरे राह एक डिलीवरी बॉय और खेत में कम कर रहे वृद्धा से हुई लूटपाट की घटना आई सामने

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) :   24 घण्टे के भीतर सरे राह एक डिलीवरी बॉय और खेत से निकल कर सड़क पर आई एक वृद्धा लूट का शिकार हो गए। दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर पता तलाश किया जा रहा है।

पहले मामले का प्रार्थी शांति लाल राठौर पिता कन्हैया लाल राठौर उम्र 51 वर्ष कोसाबाड़ी में रहता है और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। वारदात दिनांक 9 अगस्त की रात 9.30 बजे बरमपुर में पार्सल देकर अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बी टी 8821 से वापस कोरबा आ रहा था। वह सर्वमंगला पुल पर पहुंचा ही था कि इस दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल में दो अज्ञात व्यक्ति अचानक आए और उसके शर्ट के सामने पॉकेट (जेब) में रखा ओप्पो कंपनी का JIO और BSNL सिम लगा मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने इनका पीछा किया,किन्तु कुछ पता नहीं चला। फिलहाल, शांति लाल राठौर की रिपोर्ट पर दो अज्ञात व्‍यक्तियों के विरुद्ध धारा 3(5), 309 BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

👉🏻 खेत से निकलते ही वृद्धा से झपटमारी

इसके एक दिन पहले एक अन्य वारदात में पीतर बाई राठौर पति रामेश्वर प्रसाद राठौर उम्र 64 वर्ष,निवासी ग्राम फरसवानी थाना उरगा शिकार हुई। वारदात दिनांक 8 अगस्त को शाम लगभग 4:30 बजे वह अपने खेत में निदाई का काम कर रही थी। काम कर जैसे ही खेत से बाहर निकली, उसी समय दो अज्ञात व्‍यक्ति अचानक उसकी तरफ आये और उनमें से एक व्‍यक्ति पीतर बाई के गले में मौजूद आठ पत्ती वाला सोना का माला को झपटा मार कर ले गया। पीड़िता ने अपने पति को घर आकर घटना बताई। पीतर बाई राठौर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 304(2)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर पता तलाश किया जा रहा है। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका

Latest News

ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में दो महिलाओं के ऊपर भालू ने किया खतरनाक हमला

कोरबा(आधार स्तंभ)  :   जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई–देवपहरी के जंगल में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भालू के हमले...

More Articles Like This

- Advertisement -