शाला समय में बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर के विद्यालयों में शनिवार को लगने वाले शाला समय में बदलाव किया है। मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी आदेश के अनुसार अब शनिवार को सभी स्कूल निर्धारित समय पर नहीं चलेंगे, बल्कि पालीवार नए समय का पालन करेंगे।

एक पाली वाले स्कूल

जिन विद्यालयों में एक ही पाली में कक्षाएँ संचालित होती हैं, वहां शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक पढ़ाई होगी।

दो पाली वाले स्कूल

दो पाली में संचालित स्कूलों के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है:

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएँ : दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक।

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी शालाएँ : सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक।

शिक्षा विभाग ने किया आदेश जारी

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश राज्य के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश के अनुपालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -