नहर में नग्न अवस्था में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या कुछ और….

Must Read

महासमुंद (आधार स्तंभ) :  महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा स्थित नहर पुलिया के पास आज सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया। ग्रामीणों ने नहर में नग्न अवस्था में तैरता हुआ शव देखा, जिसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है और चेहरा डैमेज होने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Latest News

खबर प्रकाशित होने के बाद भी सहायक आयुक्त मौन! बरपाली आश्रम में कथित फर्जी एंट्री पर कार्रवाई का इंतजार

50 सीटर आश्रम में 34 बच्चों की एंट्री, करीब 15 बच्चों के घर पर रहने का आरोप; 40 किलोमीटर...

More Articles Like This

- Advertisement -