कोरबा में रफ्तार का कहर, दो जगह दुर्घटना करते हुए कार चालक बुधवारी बाजार में घुसा

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : एक कार चालक द्वारा नशे की हालत में कई जगह दुर्घटना को अंजाम देते हुए बुधवारी बाजार के पास दुकान किनारे जा घुसा।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार चालक नशे की हालत में पथर्रीपारा रोड से तेज रफ्तार में आते हुए बुधवारी बाजार में साहू समोसा के दुकान के पास जा घुसा। आज साहू समोसे वाले का दुकान बंद होने से वहाँ कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन बताया जा रहा है कि पथर्रीपारा के पास दो जगह दुर्घटना करते हुए भागा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे जो दुर्घटना हुई है उसमें इंदिरा चौक के पास दो बच्चों को कार ने चपेट में लिया है जिसमें से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। कार्यवाही जारी है।

Latest News

कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व शासकीय सेवक बदले, करतला बी ई ओ संदीप पांडे बने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, देखें...

रायपुर/कोरबा (आधार स्तंभ) : जिला शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा आज स्थानांतरण सूची जारी किया गया है, जिसमें कई जिलों...

More Articles Like This

- Advertisement -