पद्मश्री डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:श्रीरंगपटना के पास कावेरी नदी में तैरता मिला शव

Must Read

बेंगलुरु।’ कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी में मृत पाए गए थे। 70 वर्षीय अयप्पन कृषि और मत्स्य पालन वैज्ञानिक थे और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICMR) का नेतृत्व करने वाले पहले गैर-फसल वैज्ञानिक थे।

रविवार को कर्नाटक पुलिस ने बताया कि पुलिस को नदी में तैरते हुए एक शव के बारे में लोगों से सूचना मिलने के बाद उनका शव बरामद किया गया। उनका दोपहिया वाहन नदी किनारे पाया गया और संदेह है कि अयप्पन ने नदी में छलांग लगाई होगी। हालांकि, पुलिस का कहना है पूरी जांच के बाद ही उनकी मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकती है। सुब्बन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और का इंतजार किया जा रहा है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -