KORBA BREAKING: उरगा पुलिस ने सुलझाई 6 महीने पुरानी हत्या की गुत्थी, फरार प्रेमी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले की उरगा थाना पुलिस ने नवंबर 2024 में हुई पूजा पटेल की हत्या के मामले में फरार आरोपी पिन्टू उर्फ लोकेश पटेल उर्फ लोकेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए उरगा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान मृतिका पूजा पटेल की मृत्यु गला दबाकर हत्या करने से हुई पाई गई थी। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतीश ठाकुर और नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस टीम ने गहन जांच की। जांच में पता चला कि मृतिका पूजा पटेल और संदेही लोकेश पटेल के बीच मई 2024 से प्रेम संबंध थे और दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -