किश्तवाड़ मुठभेड़ के बाद खुलासा: जैश आतंकियों के पास से मिले पाकिस्तानी हथियार

Must Read

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 11 अप्रैल की देर रात को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था। जिसके बाद से जारी सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने शनिवार को 1 M4 राइफल, 2 Ak47 राइफल, 11 मैगजीन, 65 M4 गोलियां और Ak47 की 56 गोलियां, साथ ही टोपी, दवाइयां, प्राथमिक उपचार सामग्री और मोजे बरामद किए हैं।

दवाओं पर पाकिस्तान और लाहौर का पता लिखा है। अधिकारियो के अनुसार मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के थे। इनमें टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था।

वहीं, जम्मू-जिले के अखनूर में शनिवार को एक मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए थे। यहां शुक्रवार देर रात एनकाउंटर शुरू हुआ था। सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी।

इससे पहले 4 और 5 अप्रैल को जम्मू में LoC पर RS पुरा सेक्टर पर BSF के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। 1 अप्रैल को LoC पर एनकाउंटर में 4-5 पाकिस्तानी घुसपैठियों मारे गए थे।

Latest News

सलिहाभांठा में श्मशान घाट बना गौठान! गायों का डेरा, कचरे का ढेर, पंचायत बेखबर, जनप्रतिनिधि दूसरे ग्राम की सफाई में व्यस्त

अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीण परेशान, श्मशान घाट की बदहाली ने पंचायत की व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, स्वच्छता...

More Articles Like This

- Advertisement -