दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग:राष्ट्रपति मुर्मू, राहुल ने वोट डाला

Must Read

नई दिल्ली।’ विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। 9 बजे तक 8.10% वोटिंग हो चुकी है।

वोटिंग के दौरान AAP के 2 विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। AAP विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ एक महिला ने संगम विहार थाने में फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। वहीं, ओखला विधानसभा से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

वोटिंग के बाद CM आतिशी ने कहा- दिल्ली का चुनाव धर्मयुद्ध है। नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार जनता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली में लाने के लिए वोट कर रही है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा- लोग शीला दीक्षित के विकास के दिन याद कर रहे हैं।

Latest News

डायल-112 के आरक्षक पर हमला शराब के नशे में सिरफिरे ने डंडे से वार कर किया घायल…

बिलासपु(आधार स्तम्भ) :   शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि कानून व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी भी अब...

More Articles Like This

- Advertisement -