पीएम मोदी ने संगम में डुबकी लगाई:भगवा वस्त्र, हाथ-गले में रुद्राक्ष की माला

Must Read

प्रयागराज।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी उनके साथ हैं। वह करीब ढाई घंटे प्रयागराज में रहेंगे। वह साधु-संतों से मुलाकात कर सकते हैं।

मोदी मोटर बोट से सीएम योगी के साथ संगम पहुंचे। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। हाथ और गले में रुद्राक्ष की कई माला थी। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई।

संगम स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मोदी ने मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरे रहे। पीएम अब संगम में ही गंगा पूजन करेंगे।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -