रेल मंत्री ने कटरा-श्रीनगर वंदे-भारत का वीडियो शेयर किया:इसी साल शुरू होने की उम्मीद

Must Read

नई दिल्ली।’ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कटरा-श्रीनगर रूट के लिए डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर किया। ये ट्रेन जम्मू को कश्मीर घाटी से जोड़ेगी।

सोशल मीडिया x पर शेयर किए गए 49 सेकेंड के वीडियो में ट्रेन में जोड़ी गई नई सुविधाओं के बारे में भी बताया गया है। ट्रेन में अपडेटेड हीटिंग सिस्टम दिया गया है। यह पानी की टंकियों और बायो-टॉयलेट को जमने से रोकता है। ट्रेन का वैक्यूम सिस्टम की वजह से एयर-ब्रेक माइनस टेंपरेचर में भी आसानी से काम करेगा।

इससे पहले शुक्रवार को वैष्णव ने कहा था कि जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक प्रोजेक्ट सपने सच होने जैसा है। उन्होंने बताया था कि कमिश्नर ऑफ रेलवे सिक्योरिटी (CRS) ने स्पीड ट्रायल किया है। यह बहुत ही जटिल प्रोजेक्ट है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -