BREAKING : पंजाब में AAP विधायक की गोली लगने से मौत

Must Read

लुधियाना।’ पंजाब में लुधियाना के विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है। पुलिस जांच में सामने आया कि गोगी घर में अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली सिर से आर-पार हुई।DCP जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था।

नौकर ने बताया कि वेपन से एक ही फायर हुआ। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अभी डिप्रेशन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी। पोस्टमॉर्टम DMC अस्पताल में ही होगा। इसके लिए सिविल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। आज दोपहर 3 बजे लुधियाना में KVM स्कूल के पास श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक CM भगवंत मान गोगी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। उधर, लुधियाना की पॉश मार्केट घुमार मंडी को बंद रखा गया है।

Latest News

रायपुर लिव-इन मर्डर केस: बीएड छात्रा की हत्या का आरोप, मौत से एक दिन पहले बहन को बताई थी मारपीट की बात

रायपुर(आधार स्तंभ) :  राजधानी रायपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी...

More Articles Like This

- Advertisement -