हाथरस केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

उत्तरप्रदेश(आधार स्तंभ) : उत्तरप्रदेश के हाथरस के सिंकदरा राऊ में मची भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भगदड़ के बाद जांच कमेटी ने भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के खास देव प्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने मधुकर के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हादसे के दिन से ही भोले बाबा और उनका साथी मधुकर दोनों गायब चल रहे थे।

2 जुलाई को सिंकदरा राऊ के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग आयोजित किया गया था। इस दौरान जब भोले बाबा का काफिला सत्संग के बाद पांडाल से निकला तो वहां पर भोले बाबा के पैरों की धूल सिर से लगाने वालों के बीच भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में अब तक 123 लोग मारे जा चुके हैं।भगदड़ के बाद सीएम योगी के आदेश पर जांच कमेटी बनाई गई थी।

Latest News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 बेटों की हत्या, पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और घोंट दिया गला ; मां समेत 4 को उम्रकैद

सक्ती (आधार स्तम्भ) :  अपने ही घर के 2 बेटों की तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या करने वाले परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -