फांसी में लटकी मिली महिला की लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद मामला हत्या हुआ साबित

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : फांसी में लटकी मिली महिला की लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति व देवर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से महिला की लाश फांसी के फंदे में लटका दी थी। मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा में मई माह में घटित हुई थी। यहां निवासरत राजू कुर्रे की पत्नी सुनीता की लाश घर में फांदी के फंदे में लटके हुए मिली थी।

सूचना के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तो पुलिस चौक पड़ी। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। विवेचना के बाद पुलिस ने सुनीता के पति राजू कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

तब उसने बताया कि किसी बात हुए विवाद के बाद उसने अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ सुनीता की गला दबा हत्या कर दिए। इसके बाद मामला छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतका के स्वजनों से बयान लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनीता की शादी को लगभग 11 साल हो चुके हैं और उसकी एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा भी है। बच्चे होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -