रायगढ़ में दिखा ठण्ड का असर, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

Must Read

रायगढ़(आधार स्तंभ) : रायगढ़ में दिसबंर महीने में ठंड का असर एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। सुबह से लेकर रात तक ठंड का अहसास, फिर रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

वहीं, नवंबर महीने में मौसम में बदलाव आने के बाद ठंड का असर कम था, लेकिन एक जनवरी से तापमान में गिरावट आई और शनिवार की रात में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया।
महीने के आखरी दिनों में आसमान पर छाए बादल हटने के बाद से तेज ठंड से लोग कंपकपा रहे थे। लोग इससे बचने के लिए अलाव व गरम कपड़ों का सहारा ले रहे थे।

जबकि पिछले साल मौसम ने नवंबर माह से कड़ाके की ठंड का अहसास कर दिया था।

शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठंड है। लोग शाम होने के बाद घरों में ही रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि, शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय करीब 2 डिग्री की गिरावट है। इसके अलावा हल्की हवाएं भी दिन में परेशान कर रही है, लेकिन दोपहर की धूप से कुछ हद तक राहत है।

Latest News

परिजनों, समाजजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. भास्कर महतो को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  बरपाली/कोरबा(आधार स्तंभ) :  सलिहाभांठा निवासी एवं समाजसेवी श्री दुर्गा प्रसाद महतो के मँझले पुत्र श्री भास्कर महतो का आकस्मिक...

More Articles Like This

- Advertisement -