10वीं की छात्रा का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). जिले में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो घर से बिन बताए निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

सैंडल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े 10वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। मगर अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।

वहीं देर रात किसी ने परिजनों को सूचना दी कि दिव्या का शव खेत पर लगे पेड़ पर लटा हुआ है। ये सुनने के बाद परिजन हैरान रह गए। सभी तुरंत खेत के पास पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम किया गया है।

उधर, रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। जिसके बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। जिसमें परिजनों ने बताया कि सब ठीक चल रहा था। दिव्या ने इस साल 10वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। पढ़ाई लिखाई में भी अच्छी थी। उसने अपनी कक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। अचानक उसने ऐसा क्यों किया, कुछ समझ नहीं आ रहा है।

Latest News

SECL मुख्यालय में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

बिलासपुर (आधार स्तम्भ) :  साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में आज भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर...

More Articles Like This

- Advertisement -