आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 32वीं पुण्यतिथि

Must Read

कोरबा (आधार स्तम्भ). जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में 21 मई 2022 दिन रविवार को प्रातः 11ः00 बजे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 32वीं पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया जावेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय श्रीमती सपना चौहान एवं सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन-वार्ड-बुथ कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक, एनएसयूआई, पार्षदगण, पार्षद प्रत्याशी, जिला-जनपद-पंचायत के जनप्रतिनिधिगण सहित कांग्रेस प्रकोष्ठ एवं विभाग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने आग्रह किया गया है।

Latest News

घर की बाड़ी में आया तेंदुआ दहशत में पूरा गांव…

TelegramEmailShare बलौदाबाजार(आधार स्तम्भ) :  जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक...

More Articles Like This

- Advertisement -