हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया इलेक्ट्रिशियन

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : शहर के बरपारा कोहड़िया नामक बस्ती में थोड़ी देर पहले बृजलाल बरेठ नामक इलेक्ट्रीशियन घर के ऊपर से होकर निकली हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। लगभग 44 वर्षीय बृजलाल लाइन की चपेट में कैसे आया इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल के समीप ही बैठा था तभी अचानक तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई पड़ी। भाग कर देखा गया तो पाया गया कि बृजलाल जली अवस्था में घर में पड़ा चीख रहा है और उसके छत की सीट टूटी हुई है ।एक कपड़ा हाई टेंशन लाइन में पर अभी भी पड़ा हुआ जल रहा था। बृजलाल को 112 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है

Latest News

चालक नशे में तो नही ट्रैफिक पुलिस ने की जांच

कोरबा (आधार स्तम्भ) : सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कोरबा जिले में पुलिस के द्वारा लगातार कोशिश...

More Articles Like This

- Advertisement -