रविद्रनाथ टैगोर मेमोरियल अवॉर्ड-2024″ से सम्मानित हुए प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले”।।

Must Read

 

कोरबा (आधार स्तंभ): “ राजनीति विज्ञान के विद्वान एवं जाने माने प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को भावना आर्ट्स एंड लिटरेचर फाउंडेशन द्वारा “रविन्द्र नाथ टैगोर मेमोरियल अवॉर्ड -2024” प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले के द्वारा साहित्य और समाज सेवा के माध्यम से स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में किए जा रहे कार्यों का आंकलन करके प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को अब तक अनेकों अवॉर्ड और पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त हो चुका है। प्रोफेसर आदिले वर्तमान में जे.बी.डी. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा छत्तीसगढ़ में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

आप मिलनसार,समाज को उचित मार्गदर्शन करने वाले,शासन- प्रशासन को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सरकार की विभिन्न योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन में भी मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करते रहते हैं।

आप राष्ट्रीय एकता,सामाजिक समरसता एवं द्रव्यसन मुक्त समाज निर्माण में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

फाउंडेशन के अध्यक्ष भावना शर्मा सहित आपकी संस्था के समस्त प्राध्यापकों,साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं ने आपको बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -