:पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा हादसे का शिकार।।

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ): पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा हादसे का शिकार हो गए. सड़क हादसे में बाल-बाल पूर्व विधायक बचे. सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।घटना में मोहितराम केरकेट्टा को आंशिक चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा की कार कटघोरा बायपास मार्ग पर अनियंत्रित होकर लखनपुर के पास सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. घटना के समय पूर्व विधायक केरकेट्टा गाड़ी में सवार थे।

घटना में विधायक को मामूली चोटें आई है. घटना के बाद केरकेट्टा दूसरी गाड़ी से अपने गृहग्राम पोलमी के लिए रवाना हुए. बतायाजा रहा है कि मोहितराम केरकेट्टा अपनी गाड़ी में बैठकर कोरबा से कटघोरा के रास्ते पाली की ओर जा रहे थे. तभी लखनपुर के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गया और यह हादसा हो गया।

Latest News

रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कई ग्रामों में मनाई बाबा साहेब की जयंती, कथरीमाल में प्रतिमा का किया अनावरण

  कोरबा(आधार स्तम्भ) :  रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम—नोनबिर्रा, केराकछार (रजगामार), बेन्दरकोना,...

More Articles Like This

- Advertisement -